से
प्यार का रिश्ता काफी गहरा होता है उसे जितना समझा जाएं उतना ही कम है। वैसे हर एक लडके और लडकी के बीच प्यार को लेकर काफी सारी ख्वाहिशें होती है कि उसका प्यार उसके लिए ऐसा करें वैसा करें आदि। जब आप प्यार में होते हैं तो आपको अपने साथी को कुछ बोलने या बताने की जरूरत नहीं होती। आप कई बातें केवल इशारे में ही समझ लेते हैं लेकिन अधिकतर लड़कियां चाहती हैं कि उनका बॉयफ्रेंड बिना कुछ कहे या इशारे के सिर्फ अहसास से ही बातों को समझ ले। क्योंकि लड़कियों को अपने दिल की बात जुबां तक लाने में काफी समय लगता है। हालांकि लड़कों के लिए इसे समझना ज्यादा मुश्किल नहीं है। कुछ बातों पर गौर करेंगे तो खुद ही समझ जाएंगे कि आपकी गर्लफ्रेंड क्या चाहती है। आज हम ऐसे ही आसान तरीको के बारे में बताने जा रहें है जिनकी मदद से आप अपने गर्लफ्रेंड के दिल की बात समझ सकते हैं।
आई लव यू कहें
बेशक आप अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज कर उससे अपने प्यार का इजहार कर चुके हो लेकिन फिर भी मौका मिलने पर उन्हें अपने प्यार का अहसास कराते रहें। इसके लिए जरूरी है कि आप उनसे बात करते समय उन्हें आई लव यू बोलना न भूलें। अक्सर लड़कियां खुद भले ही अपने साथी से ये शब्द न कहें लेकिन साथी से बिना कहे ये उम्मीद जरुर करती हैं कि वो उसे समय-समय पर या किसी खास मौके पर बेझिझक ये कहें कि वो उससे बेहद प्यार करता है। आप फोन पर बात कर रहे हों या फिर सामने कोशिश करें कि बात आई लव यू से खत्म करें। यही अपनी गर्लफ्रेंड की चाहत होती है।
गुड मॉर्निंग या गुड नाइट विश करना
भले ही यह बात कहने-सुनने में छोटी लगे लेकिन हर लड़की अपने बॉयफ्रेंड से उम्मीद करती है कि वह उसे गुड मॉर्निग और गुड नाइट विश करें। इसे विश करने से गर्लफ्रेंड का सुखद अहसास होता है और केवल आपके एक गुड मॉर्निंग के मैसेज से उनका पूरा दिन अच्छा बीतता है और गुड नाइट विश करने पर उन्हें अच्छी नींद आती है।
तारीफ सुनना
वैसे तो अपनी तारीफ सुनना किसे अच्छा नहीं लगता ? लेकिन अगर बात लड़कियों की करें और वह भी खासकर गर्लफ्रेंड की तो उनकी ये ख्वाहिश होती है कि उनका ब्वॉयफ्रेंड छोटी-छोटी चीजों जैसे खाना कैसा बनाए घर अच्छा लग रहा हैए वो सुंदर लग रही हैं, या कोई खास गुण। ध्यान रहे कि आप जब उनकी तारीफ करें उसमें बनावट बिल्कुल भी हो क्योंकि बनावटी तारीफ पर उन्हें बुरा लग सकता है। इसलिए अगर आपको अपने साथी को खुश रखना है तो बस उसकी तारीफ करना शुरु कर दीजिए।
अपने प्यार पर पूरा भरोसा
हर लड़की चाहती है कि दुनिया में कोई ऐसा हो जो जिसके लिए वह सबसे खास हो और जिस पर वह भरोसा कर सके। किसी रिश्ते में आने पर वह पूरे दिल से उसे अपनाती है और चाहती है कि उसका बॉयफ्रेंड उसका हर परेशानी और हर परिस्थिति में साथ दे। किंतु लड़कियां चाहती हैं कि उनकी यह बात उनका बॉयफ्रेंड बिना कहे समझ जाए। तो आपके लिए जरूरी हो जाता है कि आप उसे अपने प्यार पर भरोसा दिलाएं। ताकि वह अपने मन की हर बात आपसे बिना कहे शेयर कर सके।
आपकी सच्ची हमसफर बनना
लड़कियां हर रिश्ते को दिल से निभाती हैं और ऐसे में सिर्फ आपके प्यार पर भरोसा करना ही उसके लिए काफी नहीं है। आप भी उस पर उतना ही भरोसा करें जितना वह आप पर करती है। क्योंकि वह आपको बॉयफ्रेंड के रूप में नहीं बल्कि अपने सच्चे हमसफर के रूप में देखती है। इसलिए आपसे भी यही उम्मीद रखती है कि आप एक हमसफर की तरह उससे अपना दुख-सुख बांटे।
बांहों में भरना
केवल शब्दों में अपने प्यार का इजहार करना या उसे जताना ही काफी नहीं है। समय-समय पर अपनी गर्लफ्रेंड को प्यार का अहसास कराने के लिए जरूरी है कि आप उसे बांहों में लें। लड़कियों को अनजाने में साथी के द्वारा उसे अपनी बांहों में समेट लेना बेहद पसंद होता है। ज्यादातर लड़कियों को प्यार का ये रोमांटिक अंदाज बेहद लुभाता है और बिना कहे वो अपने साथी से इसकी उम्मीद करती हैं।
अचानक किस करना
जब भी आपकी गर्लफ्रेंड आपसे नाराज हो या आपको किसी बात के लिए समझा रही हो तो आप उसके गालों पर अचानक से किस कर दें। उसका सारा गुस्सा तभी शांत हो जाएगा। क्योंकि जब उसके दिमाग में ऐसा कुछ न हो और आप उसे किस कर दें तो उसका गुस्सा एक प्यार भरे अहसास में बदल में जाता है। वैसे अचानक किसी करने के इस सुझाव को आप अपनी गर्लफ्रेंड के नाराज होने पर उसे मनाने के लिए भी कर सकते हैं।
साथ में समय बिताना
हर लड़की अपने साथी के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त बिताना चाहती है। जिंदगी की भागदौड़ और जिम्मेदारियों के बीच वह आपसे बिना कुछ कहे यह उम्मीद करती है कि आप उसके लिए कुछ वक्त ऐसा निकालें जिनमें सिर्फ वह और उसका प्यार हो। उनके बीच कोई तीसरा न हो। इतना ही नहीं ज्यादातर लड़कियां अपने साथी के साथ किसी शानदार जगह, वॉक पर या लंबी दूरी लॉन्ग ड्राइव पर जाना बेहद पसं
No comments:
Post a Comment