Sunday

जब लड़की प्यार में पड़ती है तो उसके अंदर ये बदलाव आते हैं

जब एक लड़की प्यार में पड़ती है तो उसके अंदर बहुत से बदलाव आते हैं और इसी बदलाव के दौर से हर लड़की गुजरती है। इस वक्त उनमें अपने आप ही कुछ बदलाव आने लगते हैं।
आइए जानते हैं गर्लफ्रेंड बनने के बाद लड़कियों में क्या चेंजेस होते हैं-
नींद उड़ जाना
किसी ने सच ही कहा है कि जब प्यार होता है तो नींद उड़ जाती है। ऎसा ही लड़कियों के साथ भी होता है। वे अक्सर देर रात तक जागकर अपने ब्वॉयफ्रेंड से चैट या कॉल पर बात करती रहती है। कॉल काटने के बाद भी वे पूरे वक्त अपने ब्वॉयफ्रेंड के बारे में ही सोचती रहती है। इस तरह उनकी रातें केवल करवटें बदलते हुए ही निकल जाती है।

आईना के सामने मुस्कुराना
ब्वॉयफ्रेंड बनाने के बाद आप अक्सर खुद को आयने के सामने देखकर शर्माने लगती हैं। शीशे के सामने खुद को निहारते रहना और फिर खुद ही शर्मा जाना प्यार में होने का साइन है। रिलेशनशिप में होने पर लड़कियां अक्सर खुद में ही खोई रहती है और अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ बिताए पलों को याद करके खुश होती है।


मोबाइल पर बातें करते रहना
जब आपको प्यार होता है तो आप अपना ज्यादातर वक्त अपने ब्वॉयफ्रेंड से चैट या कॉल करने में बिताती है। पूरे वक्त आपका ध्यान आपके मोबाइल में ही लगा रहता है। क ई बार तो आप रात को बार-बार जागकर अपने मोबाइल को टटोलती रहती है। मोबाइल और रिलेशनशिप का बड़ा गहरा रिश्ता है।
ड्रेसिंग सेंस में बदलाव
जब प्यार होता है तो आप चाहती हैं कि आपके ब्वॉयफ्रेंड के सामने आप हमेशा प्रजेंटेबल रहें। इसके लिए आप अपने ड्रेसिंग सेंस, बिहेव और लुक में बदलाव करती है। आप अच्छी दिखने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती हैं। अक्सर कहा जाता है कि प्यार में इंसान निखर जाता है, ये बात लड़कियों पर बिल्कुल फिट बैठती है।

दोस्तों से दूर हो जाना
दोस्त हमारी जिंदगी का बहुत अहम हिस्सा होते हैं, लेकिन एक बार प्यार में पड़ जाने पर उन्हीं दोस्तों से आप दूर होने लगती है। अक्सर ऎसा होता है कि रिलेशनशिप में जाने के बाद लड़कियां अपने दोस्तों की बजाए अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ घूमना पसंद करती हैं। ऎसे में ब्वॉयफ्रेंड का साथ मिलने पर दोस्त कोई पीछे छूटने लगते हैं।

No comments:

Post a Comment

आखिर पहला प्यार असफल क्यों रह जाता है।

हमें जो  फिल्मो में जो लव स्टोरी दिखाई जाती है अशल में वैसा रियाल लाइफ में नहीं होता है हालांकि हर लव स्टोरी कड़वाहट के साथ खत्म हो ...